बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का ओरिजनल मार्कशीट के साथ प्रोविजनल, माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिलना शुरू, आज से जो भी अभ्यर्थी 2026 में इंटर पास किए हैं अपना अपना स्कूल या कॉलेज से संपर्क करके अपना अपना ओरिजिनल कागजात ले सकते हैं।
Inter Original Marksheet Kaise Milega 2026 – नमस्कार दोस्तों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मार्च महीने में ही घोषित कर दिया गया है। इसके बाद से ही छात्र अपने ओरिजिनल मार्कशीट को प्राप्त करने के लिए स्कूल और कॉलेजों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड की तरफ से जानकारी निकलकर आ रही है कि कब तक छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, माइग्रेशन, स्कूल/कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट आदि मिल जाएंगे।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा ये सभी दस्तावेज, रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद ही सभी स्कूल और कॉलेजों में भेज दिए जाते हैं, जिसके बाद इन्हें छात्रों के बीच बांटा जाता है। इन दस्तावेजों की जरूरत खासकर तब होती है जब छात्र-छात्राएं किसी विद्यालय या महाविद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन करते हैं, क्योंकि नामांकन के समय ओरिजिनल मार्कशीट और संबंधित दस्तावेजों की मांग की जाती है।
Inter Original Marksheet Kaise Milega 2026 – Overall
| Name Of Authority | BSEB PATNA |
| Name Of Article | Bihar Board Inter Original Marksheet Kaise Milega 2026 |
| Type Of Article | Certificate |
| Article Date | 31 May 2026 |
| Exam Name | Bihar Board Inter Exam 2026 |
| Charge | Nill |
| Bihar Board Inter Original Marksheet Release Date 2026 | 27 May, 2026 |
| Class | 12th |
| Certificate Mode | Hard Copy |
| Official Website | bsebpatna.com |
साल 2026 मे इंटर पास करने वाले स्टूडेंट्स का ऑरिजनल मार्कशीट हुआ जारी, जाने कैसे प्राप्त करना अपना ऑरिजनल मार्कशीट और प्रोविजनल / माईग्रेशन सर्टिफिकेट – Inter Original Marksheet 2026?
बिहार बोर्ड के उन सभी विद्यार्थियो का स्वागत करना चाहते है जो कि, बेसब्री के साथ अपने अपने ऑरिजनल मार्कशीट के जारी होने का इंतजार कर रहे है उन्हें हम, बताना चाहते है कि, बिहार बोर्ड द्धारा साल 2026 मे ऑरिजनल मार्कशीट, औपबंधिक सह प्रवजन प्रमाण पत्र को जारी कर दिया है जिसे प्राप्त करके आप उसका पूरा पूरा लाभ प्राप्त कर सकें इसके लिए हम, आपको विस्तार से Inter Original Marksheet के बारे मे बतायेगें जिसकी पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु आपको हमारे साथ बने रहना होगा ताकि आप पूरी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।
आपको बता दें कि, Bihar Board 12th Marksheet 2026 Download Kaise Kare अर्थात् कैसे प्राप्त करें के लिए आप सभी विद्यार्थियो के पास इसका Registration Number व पासवर्ड होना चाहिए और मार्कशीट को चेक व डाउनलोड करने की ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बतायेगे तथा अन्त, हम, इस आर्टिकल के अन्त में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगे जिनकी मदद से आप सभी अपने अपने मार्कशीट को चेक कर सकें और इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
ऑफिसियल नोटिस जारी

Bihar Board Original Inter Marksheet 2026 –बिहार बोर्ड इंटर मार्कशीट मिलना शुरू, जानें क्या प्रॉसेस है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति Inter Original Marksheet 2025 द्वारा जारी की गई ओरिजिनल मार्कशीट, जिसे अंक पत्र भी कहा जाता है, के लिए छात्र-छात्राएं अपने स्कूल और कॉलेजों में जानकारी लेने जा रहे हैं, तो कुछ दिन पहले उन्हें कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल पा रही है। छात्रों को विद्यालय और महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, और इसके लिए वे पहले से ही अपने दस्तावेज तैयार कर रहे हैं, तो फाइनली आप सभी के लिए बहुत अच्छी खबर आ रहा है, फाइनली ओरिजिनल मार्कशीट, के साथ और प्रोविजनल, माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिलना शुरू।
जो भी अभ्यर्थी 2026 में इंटर पास किए हैं वो अपना सभी कागजात अपने स्कूल/कॉलेज से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं, इसे प्राप्त करने के लिए आप सभी को अपना ओरिजनल एडमिट कार्ड, और आधार कार्ड लेकर जाना है, उसके बाद वह आपका वेरिफिकेशन करके आप को आपका दस्तावेज दे दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Original Marksheet Download: कैसे मिलेगा ओरिजिनल मार्कशीट 2026 जल्दी देख लो
पिछले महीने ही बिहार बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया था, जिसे छात्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। लेकिन यह ऑनलाइन दस्तावेज केवल देखने योग्य होता है, इसकी कानूनी मान्यता नहीं होती। नामांकन या किसी सरकारी कार्य के लिए ओरिजिनल दस्तावेज जैसे कि प्रोविजनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, स्कूल/कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट की ही मान्यता होती है।
अगर आप अभी अपना मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप को नीचे लिंक दिया गया है, जिसे आप सभी डाउनलोड करके आप अपने आपको सत्यापित कर सकते हैं।
Bihar Board Inter Original Marksheet 2026 kaise मिलेगा
बिहार बोर्ड की तरफ से आधिकारिक सूचना ओरिजिनल मार्कशीट के वितरण को लेकर सामने आई है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी दस्तावेज स्कूलों और कॉलेजों में भेज दिए जाएंगे। छात्रों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। जल्द ही बिहार बोर्ड द्वारा नोटिस जारी कर छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा कि वे अपने स्कूल/कॉलेज से जाकर ओरिजिनल मार्कशीट व अन्य दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
आपको बता दें कि बोर्ड के द्वारा रिजल्ट घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर ही सभी दस्तावेज स्कूलों और कॉलेजों में भेज दिए जाते हैं। आज 21 मई, 2026 से आपके स्कूल कॉलेज में ओरिजिनल दस्तावेज स्कूल /कॉलेज में पहुंचे हुए हैं, आप सभी अपना कॉलेज से संपर्क करके खुद जाके अपना दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Board Inter Original Marksheet 2026 – इंटर मार्कशीट 2026 में क्या-क्या मिलेगा?
बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्रों को सामान्यतः नीचे दिए गए दस्तावेज प्राप्त होंगे:-
1. ओरिजिनल मार्कशीट (Original Marksheet)
इसमें आपके सभी विषयों के अंक, कुल अंक, डिवीजन, रोल नंबर आदि अंकित रहेंगे। यह भविष्य में एडमिशन, नौकरी एवं अन्य कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
2. प्रोविजनल सर्टिफिकेट / औपबंधिक प्रमाण पत्र
यह प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण होता है कि आपने इंटर परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।
3. माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate)
यदि आप किसी अन्य विश्वविद्यालय, कॉलेज या राज्य में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
4. C.T.R. (Cross Tabulation Register)
यह संस्थान के रिकॉर्ड हेतु होता है। इसे छात्र को अलग से नहीं दिया जाता, बल्कि कॉलेज अपने पास सुरक्षित रखता है।
Bihar Board Inter Original Marksheet 2026 – ओरिजनल मार्कशीट लेने के लिए क्या-क्या लेकर जाना होगा?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित किया गया इंटर परीक्षा 2026 का ओरिजनल कागजात लेने के लिए कॉलेज जाते समय छात्रों को नीचे दिए गए दस्तावेज साथ रखना चाहिए:-
- इंटर परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- रजिस्ट्रेशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो (कुछ संस्थानों में मांगा जा सकता है)
कई स्कूल केवल एडमिट कार्ड देखकर भी मार्कशीट दे रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए अन्य दस्तावेज भी साथ रखें।
Bihar Board 12th Original मार्कशीट लेने कौन जा सकता है?
- बिहार बोर्ड इंटर पास छात्र स्वयं जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि छात्र उपस्थित नहीं हो सकते, तो अभिभावक भी पहचान पत्र के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
- कुछ संस्थान अधिकृत व्यक्ति को आवेदन के आधार पर भी दस्तावेज देते हैं।
Bihar Board 12th Original मार्कशीट में कौन-कौन सी गलती चेक करनी जरूरी है?
BSEB ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि वितरण से पहले छात्र अपने अंकपत्र का मिलान अवश्य करें।
विशेष रूप से नीचे दी गई जानकारियां जांच लें:-
- नाम की स्पेलिंग
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- विषयों के नाम
- प्राप्त अंक
- रोल नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो सही है या नहीं
Bihar Board 12th Original यदि मार्कशीट में फोटो गलत हो तो क्या करें?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यदि किसी छात्र की मार्कशीट पर :-
- किसी दूसरे छात्र की फोटो छपी हो,
- फोटो अस्पष्ट हो,
- फोटो नहीं छपी हो,
तो ऐसी स्थिति में उस अंकपत्र पर छात्र से हस्ताक्षर नहीं कराया जाएगा। विद्यालय को त्रुटिपूर्ण मार्कशीट प्रमाण सहित जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करनी होगी ताकि सुधार की प्रक्रिया शुरू हो सके।
Importan Link
| Original Inter Marksheet Download | Inter Result Marksheet Download |
| Telegram |
निष्कर्ष:-
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित किया गया इंटर परीक्षा 2026 का ओरिजनल कागजात बिहार के सभी जिला में भेज दिया गया है, जो भी अभ्यर्थी 2026 में इंटर पास किए हैं वो अपना अपना सभी ओरिजनल कागजात जाकर प्राप्त कर सकते हैं, अपना ओरिजनल एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ लेकर जाके, प्राप्त कर सकते हैं, तो यह जानकारी आप सभी को पसंद आयेगा हो तो आप सभी इस लेख को अपने जानें पहचानें वाले के साथ शेयर जरूर करें।
FAQs – Bihar Board 12th Original Marksheet से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?
Q1. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का ओरिजनल कागजात कैसे मिलेगा?
Ans:- आप सभी अपने अपने स्कूल/कॉलेज जाके ले सकते हैं।
Q2. इंटर ओरिजिनल मार्कशीट लेने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट लेकर जाना है?
Ans:- आप सभी अपना अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड, कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड लेकर जा सकते हैं।
Q3. इंटर ओरिजिनल मार्कशीट के अलावा और क्या क्या डॉक्यूमेंट मिलेगा?
Ans:- आप सभी को बताना चाहेंगे कि मार्कशीट, प्रोविजनल, माइग्रेशन मिलेगा साथ ही।

