UIDAI Aadhar Card New Update : जय हिंद दोस्तों आज आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आधार कार्ड को लेकर न्यू अपडेट जारी किया गया है। भारतीय लोगों के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड की शुरुआत 28 जनवरी 2009 में हुई थी। तब से लेकर अब तक देश में लगभग 138 पॉइंट 3 करोड़ आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। आधार कार्ड के अंदर व्यक्ति का नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज की जाती है।
दोस्तों बहुत बार आधार कार्ड में कुछ अपडेट किए जाते हैं। अगर आप भी अपने आधार कार्ड में कुछ संशोधन करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको आधार कार्ड संशोधन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। आईए जानते हैं कैसे कर सकते हैं अपने आधार कार्ड के अंदर बदलाव।
आधार कार्ड में न्यू मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, एड्रेस, etc कोई भी चीज अपडेट करना चाहते है तो आप के लिए ये आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण है, आप सभी इस आर्टिकल को शुरू से अंत में जरूर पढ़िएगा, अपडेट करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी प्रोवाइड करवाएंगे।
Aadhar Card New Update – Overall
आर्टिकल में जानकारी | आधार कार्ड मोबाइल नंबर, एड्रेस कैसे अपडेट करे? |
संबंधित विभाग | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना |
चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | myaadhaar.uidai.gov.in |
Uidai Aadhar Card New Update – आधार कार्ड में कर सकते हैं बदलाव
आधार कार्ड में बहुत बार हमें, आधार कार्ड के अंदर दी गई जानकारी को अपडेट करना पड़ता है। इस अपडेट में पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि शामिल है। हम अपने आधार कार्ड के अंदर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड में बदलाव करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करवा सकते हैं।
इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं या आप UIDAI आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
Uidai Aadhar Card New Update – आधार कार्ड में संशोधन के लिए किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करवाने हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, स्कूल की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, मनरेगा कार्ड, किसान कार्ड, मुखिया का प्रमाण पत्र शामिल है।
Uidai Aadhar Card Offline Update – कैसे कर सकते हैं अपने आधार कार्ड में संशोधन
आप अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से संशोधन करवा सकते हैं। ऑनलाइन संशोधन करवाने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां माय आधार विकल्प पर क्लिक करना होगा, अब आपको लोगिन विकल्प पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना होगा। जो भी बदलाव करना है उस विकल्प को चुनना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आधार कार्ड में कुछ बदलाव के लिए आपको ₹50 का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करना होगा। अब आपको एक URN नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
Uidai Aadhar Card Offline Update –आधार कार्ड ऑफलाइन भी कर सकते हैं अपडेट
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑफलाइन माध्यम से बदलने के लिए आपको अपने नज़दीकी आधार एनरोलमेंट /अपडेट केंद्र में जाना होगा और एक आधार करेक्शन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भर लेने के बाद ज़रूरी दस्तावेजों को अटैच कर आधार सेवा केंद्र संचालक के पास जमा कर दें। इसके बाद आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा और आपके उंगलियों के निशान लिए जाएंगे।
इसके बाद की प्रक्रिया आधार सेवा केंद्र द्वारा की जाएगी और आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जायेगा। इसके लिए आपको 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
How To Update Mobile Number in Aadhaar Card O – आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाईन कैसे अपडेट करे?
आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट कैसे करना है, आइए जानते हैं कि आप कैसे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाईन चेंज कर सकते हैं, जो हम प्रोसेस बताएंगे उस प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से कर सकते हैं :-
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ को ओपन करें।
- आप समक्ष वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जायेगा।
- मेनू में ‘My Aadhaar’ के सेक्शन पर जाएँ और “Book an Appointment” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आधार कार्ड में अपडेट होने वाली सेवाओं की लिस्ट दिखेगी। जैसे कि नया आधार नामांकन, नाम अपडेट, पता अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, ईमेल आईडी अपडेट, जन्मतिथि अपडेट, लिंग अपडेट और बायोमेट्रिक (फोटो + फिंगरप्रिंट + आइरिस) अपडेट।
- उसके नीचे आपको अपने एरिया के आधार सेवा केंद्र को चुनना होगा।
- फिर “Proceed to Book Appointment” के बटन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको जो मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करना है उसे दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “Generate OTP” के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपके जो मोबाइल नंबर ऊपर दर्ज किया था उसपर एक OTP प्राप्त होगी, उसे भरें और “Verify OTP” के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, इसमें सभी जानकारी को सटीक तरीके से भरें। जैसे कि: निवासी प्रकार, आधार कार्ड नंबर, आधार पर नाम, पहचान पत्र/निवास प्रमाण पत्र के दस्तावेज, राज्य, शहर और आधार सेवा केंद्र।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद “Next” के बटन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको आधार में जो भी डिटेल्स अपडेट करनी है उस पर टिक करें। मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए “New Mobile No” पर टिक करें फिर “Next” के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने एक कैलेंडर दिखाई देगा, इसमें ‘तारीख और समय’ का चुनाव करें जिस दिन आप आधार सेवा केंद्र जाना चाहते हैं। फिर “Next” पर क्लिक करके आगे बढ़े।
- अगले पेज पर जो डिटेल्स आपने एप्लीकेशन फॉर्म में भरी है इसका विवरण सामने आ जायेगा। यदि सब कुछ सही दिख रहा है तो “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने पेमेंट पेज खुलकर आएगा। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा। आप चाहे तो ऑनलाइन भुगतान करें या फिर आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी कर सकते हैं।
- अंत में Appointment Slip को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकलवा लें
Note : ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद Appointment Slip का प्रिंट आउट लेकर निर्धारित दिन और समय पर आधार एनरोलमेंट केंद्र जाएँ। कुछ ही देर में आपके नए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जायेगा। आधार-मोबाइल लिंक हो जाने के बाद 50 रुपए की फ़ीस भरें। इसके बाद आपको आधार एनरोलमेंट केंद्र से Enrolment slip मिलेगी जिसमें की Enrolment Number मिलेगा। इस एनरोलमेंट स्लिप को कहीं सेव करके रखें क्योंकि इसी के द्वारा आप आधार कार्ड अपडेट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
Aadhar Card Update : Important link
Online Apply | |
Login | Official Website |
Telegram |
निष्कर्ष :-
दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने Aadhar Card Update से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट घर बैठे ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि आपको यह आर्टिकल के द्वारा बताया गया जानकारी सही लगा हो, तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर साझा करें ताकि वे भी अपना परिणाम आसानी से देख सकें।
अगर आपके पास कोई सवाल हो, तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम आपके हर प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।