मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है, जो भी इच्छुक महिला है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, सितंबर, 2025 से आवेदन कर जिसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 – नमस्कार दोस्तों आज आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप भी बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दिन महिलाओं को बड़ी सौगात दी थी। सीएम ने महिला सम्मान योजना की शुरुआत की। इससे तहत महिलाओं को राजगार में आर्थिक सहायता की जाएगी। वहीं अब सरकार ने इस योजना की गाइडलाइन जारी कर दी है। दरअसल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार से कम से कम एक महिला को उद्यमी बनाने का लक्ष्य है।
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप को ऑफलाइन एक फॉर्म मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके आप उसे आसानी से भर सकते हैं।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 – Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
लेख का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 |
मुख्य सहायता राशि | ₹10,000 प्रति छात्रा |
ऑनलाईन आवेदन शुरू की तिथि | सितंबर, 2025 |
अंतिम तिथि | सितंबर, 2025 |
पात्रता | बिहार की निवासी होना चाहिए, परिवार के किसी भी एक महिला को मिलेगा। |
पैसा देने की तिथि | सितंबर 2025 के अंत तक |
ऑफिसियल वेबसाइट | medhasoft.bihar.gov.in |
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 – पात्रता एवं मानदंड
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- यह योजना सभी वर्गों की परिवार के एक महिला के लिए उपलब्ध है, शादी शुदा होना चाहिए।
- आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।आवेदक किसी भी सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
- विवाहित महिलाएं इसकी पात्र हैं, साथ ही जो अविवाहित वस्यक महिलाएं जिनके माता-पिता जीवित ना हो, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं सभी महिलाएं पात्र हैं।इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य होगा⦁ आवेदक की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए⦁ आवेदन करने वाली महिला या उनके पति आयकर दाता की श्रेणी में न हों।
महिलाओं का सशक्तिकरण: यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी, जिससे वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।
रोजगार सृजन: इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे महिलाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिल सकेगा।
पलायन में कमी: योजना से लोगों को मजबूरी में रोजगार के लिए बिहार राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे पलायन में कमी आएगी।
जीवन स्तर में सुधार: महिलाओं की आय बढ़ने से पूरे परिवार का जीवन स्तर सुधरेगा और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
पहले 10 हजार मिलेगा, फिर 2 लाख तक
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्र महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए पहले चरण में ₹10,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर महिलाओं को अधिकतम ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का संचालन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा। महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उद्यमिता व तकनीकी प्रशिक्षण भी मिलेगा।
इस योजना का कौन कौन ले सकता है लाभ?
लाभार्थी महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदिका या उसके पति आयकरदाता नहीं होने चाहिए। आवेदिका या उसके पति नियमित या संविदा पर सरकारी नौकरी में नहीं होने चाहिए। लाभ केवल जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। जो महिलाएं जुड़ी नहीं हैं, उन्हें पहले जीविका समूह की सदस्यता लेनी होगी।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आवेदन के लिए प्रक्रिया
ग्रामीण इलाकों में जीविका समूह और ग्राम संगठन आवेदन लेंगे और प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। शहरी महिलाओं के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा, जहां से आवेदन किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सरकार ने यह प्रावधान किया है कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें उद्यमिता और तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण में महिलाओं को यह सिखाया जाएगा कि किस तरह से सही व्यवसाय चुना जाए, उसे सफलतापूर्वक कैसे चलाया जाए और वित्तीय योजना कैसे बनाई जाए। साथ ही प्रबंधन और तकनीकी कौशल से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।
जीविका को-ऑपरेटिव बैंक की शुरुआत होगी
रोजगार शुरू करने के बाद महिलाओं की प्रगति का आकलन होगा। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। पूरी राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत करेंगे। यह बैंक ग्रामीण महिला उद्यमियों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराएगा और पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025-योजना की मुख्य विशेषताएं :-
- आर्थिक सहायता: योजना के तहत, सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग इस पूरी व्यवस्था और प्रक्रिया का निर्धारण करेगा, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा।
- वित्तीय हस्तांतरण: सितंबर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण शुरू हो जाएगा।
- अतिरिक्त सहायता: रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद, आकलन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
- हाट बाजार का विकास: राज्य में गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच मिल सके।
महिला रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:-
- इस योजना के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- इसके लिए आधिकारिक पोर्टल विकसित किया जा रहा है।
- पात्र महिलाओं का इस पोर्टल पर आधार नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा।
- वेबसाइट शुरू होते ही इसके आवेदन की प्रक्रिया भी चालू कर दी जाएगी।
- इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया-
- महिला रोजगार योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ऑफलाइन आवेदन होगा।
- दो दिन पहले जीविका की ओर से मार्गदर्शिका जारी की गई।
- इसके अनुसार ग्रामीण महिलाओं को संकुल स्तरीय संघ के पास आवेदन करना होगा।
- इसके लिए ग्राम संगठन की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा।
- इसमें सभी पात्र महिलाओं से आवेदन जलिए जाएंगे। फिर इन्हें प्रखंड कार्यालय पहुंचाया जाएगा।
- जीविका की प्रखंड परियोजना इकाई इन आवेदनों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करेगी।
- इसके बाद सरकार जीविका जिला इकाइयों को योजना की राशि भेजेगी।
फिर मुख्यालय द्वारा आवेदनों की जांच कर सभी लाभार्थियों को उनके संबंधित बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी।
Important Links
Apply Online
Download Form |
Download Notification |
Latest Job | Official Website |
Telegram |
निष्कर्ष :-
दोस्तों, बिहार सरकार ने बिहार की सभी महिलाओं के लिए निकाली गई है, सुनहरा अवसर है। इसमें सभी महिला इस योजना के लिए और आवेदन की अंतिम तिथि सितंबर 2025 है। अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं तो आप आसानी से कर सकते है म
ऑफिशियल नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक आपको बिहार सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।