Bihar Old Pension Yojana New Update – जय हिंद दोस्तों आज आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि, बिहार सरकार वृद्धजन पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन को दोगुना से भी अधिक करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अभी तक बुजुर्गों को 400 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह योजना नए वित्तीय वर्ष से लागू होगी।
दोस्तों इस वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित पूरी जानकारी बताएंगे तो आप सभी इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़िएगा।
Bihar Old Pension Yojana New Update – Overall
संस्था का नाम | सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली (एसएसपीएमआईएस), समाज कल्याण विभाग, बिहार |
लेख का नाम | मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना |
संबंधित लेख | मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन से संबंधित |
क्या अपडेट है | अब ₹400 के जगह ₹1100 मिलेगा |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.sspmis.bihar.gov.in/CheckMvpyAadharAuth |
Bihar Old Pension Yojana New Update – क्या है मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना?
मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना क्या है और इससे संबंधित जो भी जानकारी होगा वह पूरी जानकारी बताएंगे, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से वर्ग के वैसे वृद्धों के लिए है जिन्हें कहीं से किसी तरह का पेंशन नहीं मिलता है। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में इस योजना का संचालन होता है।
इसके तहत 60 से 79 वर्ष के वृद्धों को प्रतिमाह 400 रुपए का पेंशन तथा 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को 500 रुपए प्रति माह का पेंशन दिया जाता है। यह राशि सीधे लाभार्खथी करे बैंक खाते में अंतरित की जाती है।यह पेंशन बिहार के स्थायी निवासी के लिए है। आवेदक को इसके लिए संबंधित पोर्टल पर आवेदन करना होता है। इसकौ सत्यापन आधार कार्ड के माध्यम से होता है।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का उद्देश्य बिहार के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। Vridha Pension Online Apply Kaise Kare की प्रक्रिया के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को मासिक पेंशन दी जाती है, जो उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। Vridha Pension Bihar योजना बिहार के 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं के लिए उपलब्ध है, और अब बढ़ी हुई पेंशन राशि (1100 रुपये) इसे और प्रभावी बनाती है।
Bihar Old Pension Yojana New Update – मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना पात्रता और मानदंड
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का क्या उद्देश्य है और इसका क्या पात्रता है आइए जानते है पात्रता एवं मानदंड :-
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु आधार कार्ड के अनुसार 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- पुरुष और महिला दोनों इस योजना के लिए पात्र हैं।
- आवेदक के पास किसी बैंक में सक्रिय खाता होना चाहिए।
- आवेदक किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
Bihar Old Pension Yojana New Update – मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार Old Age Pension Online Apply के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
- आधार कार्वोटर
- आईडी कार्ड
- बैंक पासबुक
- आधार कंसेंट फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
नोट :- सभी दस्तावेजों पर आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान होना चाहिए। आधार कंसेंट फॉर्म में बैंक विवरण, आधार नंबर, और बैंक प्रबंधक के हस्ताक्षर के साथ मोहर अनिवार्य है।
Bihar Old Pension Yojana New Update
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (Bihar Old Age Pension Scheme) के तहत बुजुर्गों को प्रति माह मिलने वाली 400 रुपए की राशि को सरकार दोगुना से भी अधिक करने की तैयारी कर रही है। इस बात पर मंथन हो रहा कि चार सौ रुपए की राशि को एक हजार एक सौ रुपए कर दिया गया है।
संभव है नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए प्रविधान कर दिया जाए। वर्ष 2022-23 में इस योजना के त प्रदेश में 42.60 लाख वृद्धों को इस योजना क मिल रहा था।
संभव है नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए प्रविधान कर दिया जाए। वर्ष 2022-23 में इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 42.60 लाख वृद्धों को इस योजना का फायदा मिल रहा था।
लंबी अवधि से वृद्धजन पेंशन योजना की राशि बढ़ाने की मांग
वृद्धजन पेंशन योजना का आरंभ राज्य सरकार ने 2019-20 में आरंभ किया था। इसके बाद से कई स्तर पर इसके तहत मिलने वाली चार सौ रुपए की राशि को बढ़ाने की मांग हो रही है।
इस संबंध में समाज कल्याण विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष जब आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल हुई थी तो उस समय ही इस बात पर भी मंथन हुआ था कि वद्धजन पेंशन योजना के तहत मिलने वाली चार सौ रुपए की राशि को आठ सौ रुपए कर दिया जाए पर इस मसले पर निर्णय नहीं हो सका।
Bihar Old Pension Yojana New Update – 42.60 लाख वृद्ध इस योजना का लाभ ले रहे
समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 में 42.60 लाख वृद्ध इस योजना के तहत स्वीकृत पेंशनघधारी हैं। यह संख्या 2024-25 में और बढ़ी है।
जिस समय 2019-20 में राज्य सरकार ने इस योजना का आरंभ किया था तब यह संख्या 35.50 लाख थी। वर्ष 2022-23 में इसके पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लाभार्थियों की संख्या में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।
बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपए मिलेगी पेंशन, नीतीश सरकार जल्द ले सकती है फैसला
बिहार राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 60 से 64 वर्ष आयु के वैसे गरीब परिवार के व्यक्ति जिनकी आय शहरी क्षेत्रों में रु. 5500/- वार्षिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रु. 5000/- वार्षिक से कम हो को रु. 300/- प्रति माह प्रति पेंशनधारी की दर से पेंशन दिया जाता है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग के स्तर पर यह आकलन किया जा रहा कि वृद्धजन पेंशन योजना की राशि एक हजार कर देने पर कितनी अतिरिक्त राशि का बोझ सरकारी खजाने पर पड़ेगा। इस आकलन के बाद उच्च स्तर पर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा और घोषणा होगी।
Bihar Vridha Pension Yojana Form Verification – सत्यापन प्रक्रिया
Bihar Vridha Pension Online Apply Kaise Kare 2025 के तहत आवेदन जमा करने के बाद, यह निम्नलिखित स्तरों पर सत्यापित होता है :-
- पंचायत द्वारा स्वतः सत्यापन।
- प्रखंड डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) द्वारा सत्यापन।
- अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य मुख्यालय को भेजा जाता है।
सत्यापन प्रक्रिया में 30 से 90 दिन लग सकते हैं। स्वीकृति के बाद, आवेदन की तारीख से पेंशन राशि एकमुश्त खाते में जमा की जाती है, और फिर हर महीने की 10 तारीख को 1100 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
वृद्धा पेंशन ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: स्टेप बाय स्टेप
प्रक्रिया
Vridha Pension Online Apply Kaise Kare की प्रक्रिया को निम्नलिखित चरणों में पूरा किया जा सकता है :-
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जाएँ। होमपेज पर Register for MVPY (मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पंजीकरण) के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने जिले और प्रखंड का चयन करें।
- वोटर आईडी नंबर, आधार नंबर, और आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि दर्ज करें।
- आधार कार्ड में दर्ज नाम सटीक रूप से भरें।
- Validate Aadhaar बटन पर क्लिक करके आधार सत्यापन करें। यदि नाम या जन्म तिथि में कोई त्रुटि है, तो आधार सत्यापन विफल हो सकता है।
- सत्यापन के बाद Proceed बटन पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत जानकारी जैसे लाभार्थी का नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, लिंग, श्रेणी (SC/ST/OBC/Gen), और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- पता विवरण में पंचायत, गाँव, वार्ड नंबर, और पिन कोड भरें।
- बैंक का नाम, शाखा, और IFSC कोड चुनें।
- खाता संख्या और पासबुक में दर्ज नाम सटीक रूप से भरें।
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, आधार कंसेंट फॉर्म, और फोटो अपलोड करें।
- सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज स्व-सत्यापित और निर्धारित आकार (200 KB से कम) में हों।
- नियम और शर्तों को पढ़ें और चेकबॉक्स पर टिक करें।
- Submit Application Details बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन का पूर्वावलोकन करें। यदि कोई त्रुटि हो, तो Edit Application बटन पर क्लिक करके सुधार करें।
- सही होने पर Final Submit बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद, लाभार्थी आईडी और आवेदन रसीद डाउनलोड करें। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
नोट : आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन सत्यापित होती है।
Vridha Pension Online Apply Kaise Kare – आवेदन स्थिति की जाँच कैसे करें!
Vridha Pension Online Apply Kaise Kare के बाद आवेदन की स्थिति जाँचने के लिए :-
- SSPMIS पोर्टल पर जाएँ।
- Search Application Status विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, खाता संख्या, लाभार्थी आईडी, या स्वीकृति संख्या दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और View Application Status पर क्लिक करें।
- स्थिति में Sanctioned by State दिखने पर पेंशन स्वीकृत मानी जाती है।
Bihar Virdha Pension Online Apply – Important Links
Direct Link To Apply Online | Check Status |
Download Aadhar Consent Form | Official Website |
Latest Job | Sarkari Yojana |
Telegram |
निष्कर्ष :-
दोस्तों हमने आप साभी को आज के इस आर्टिकल के माध्यम से Vridha Pension Online Apply Kaise Kare, से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान किया हमें आशा है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा
यदि आप इस प्रकार के आर्टिकल सबसे पहले पाना चाहते हैं तो आप हमें सोशल मीडिया पर जरूर से जरूर फॉलो कर लें और आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।