WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Telegram Join Telegram
Join Now

PAN Card New Rule 2026 – 1 April, 2026 से पैनकार्ड को लेकर नया नियम लागू, जानना सभी को जरूरी है, जानें सभी

PAN Card Rule Change: 31 मार्च के बाद सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN कार्ड, जानें बिना एक्स्ट्रा डॉक्युमेंट के […]

PAN Card Rule Change: 31 मार्च के बाद सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN कार्ड, जानें बिना एक्स्ट्रा डॉक्युमेंट के बनवाने का तरीका, 1 अप्रैल, 2026 से पैनकार्ड बनाने का नया तरीका जान लीजिए, जनाना सभी को जरूरी है।

Pan Card New Rules 2026 – नमस्कार दोस्तों आज आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि, 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। दरअसल 31 मार्च के बाद PAN कार्ड सिर्फ आधार कार्ड की मदद से नहीं बनवाया जा सकेगा। इसके लिए अलग से जन्म की तारीख से जुड़े दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों में बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट, पासपोर्ट आदि शामिल होंगे। ऐसे में आप 31 मार्च तक ज्यादा आसानी से पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि 31 मार्च के बाद आप सिर्फ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके PAN कार्ड नहीं बनवा पाएंगे। 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार के साथ-साथ जन्म की तारीख से जुड़ा डॉक्युमेंट भी इस्तेमाल करना होगा। इसे लेकर X पर CSCeGov ने पोस्ट कर जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि 1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के पुराने एप्लिकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। ऐसे में आप 31 मार्च से पहले ज्यादा आसानी से अपना PAN कार्ड बनवा सकते हैं। बता दें कि फिलहाल नया PAN कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

Pan Card New Rule Change 2026 – Overview

Name of Authority Income Tax Department
Name Of Article PAN Card New Rule Change 2026
Type Of Article Sarkari Yojana
PAN Card New Rule Apply Date 01 April, 2026
PAN Card New Rule Please Read Article
PAN Card Apply By Poetal NSDL, Uti, Official Website
PAN Card Apply Mode Online 
New PAN Card Apply Charge  Rs.106/-
New Pan Card Apply Documents  Only Aadhar Card, 31 March, 2026 Tak
Official Website incometax.gov.in

31 मार्च तक आसानी से बनवाएं PAN कार्ड

1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए आपको जन्म की तारीख से जुड़े डॉक्युमेंट की भी जरूरत पड़ेगी। हालांकि अगर आप 31 मार्च तक PAN कार्ड बनवाते हैं, तो आपका काम सिर्फ आधार कार्ड से भी हो जाएगा। ऐसे में आप फिलहाल ज्यादा आसानी से PAN कार्ड बनवा सकते हैं।

जिनका अभी तक पैनकार्ड नहीं बना है उनसे आग्रह है कि जल्दी से अपना अपना पैनकार्ड बना लीजिए बिल्कुल आसानी से आपका पैनकार्ड बन जाएगा, और कोई तरह की परेशानी नहीं होगा।

1 अप्रैल से इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

नया पैनकार्ड बनाने के अब ये सभी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी, 01 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड बनवाने के लिए, आइए जानते हैं कौन – कौन सा डॉक्यूमेंट का जरूरत पड़ेगा :–

  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • वोटर आईडी कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट
  • पासपोर्ट

आदि की जरूरत पड़ेगी। इसका मतलब है कि अभी की तरह सिर्फ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके PAN कार्ड नहीं बनवाया जा सकेगा।

अभी क्या है नियम?
फिलहाल सिर्फ आधार कार्ड के जरिए पैन बन सकता है, लेकिन ई-केवाईसी से पूरा प्रोसेस आसान और तेज होता है। फोटो और सिग्नेचर अलग से अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यही वजह है कि अभी पैन बनवाना काफी आसान है।

विशेषज्ञों का कहना है कि PAN कार्ड वित्तीय पहचान का एक अहम दस्तावेज है। बैंक अकाउंट खोलने, आयकर रिटर्न भरने, निवेश करने और कई सरकारी सेवाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। इसी वजह से सरकार PAN कार्ड आवेदन प्रक्रिया को ज्यादा भरोसेमंद बनाना चाहती है। जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज अनिवार्य करने से गलत जानकारी देकर कार्ड बनवाने की संभावना कम हो सकती है।

क्या है नया नियम?
वर्तमान में, अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आप इंस्टेंट पैन सेवा का उपयोग करके बिना किसी अन्य दस्तावेज के अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आधार में मौजूद डेटा को ही आपकी पहचान और जन्मतिथि का प्रमाण मान लिया जाता है, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से, सिर्फ आधार कार्ड देने से काम नहीं चलेगा। आपको जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए एक अलग सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अनिवार्य रूप से देना होगा।

अब PAN कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं कराया है, उनका PAN निष्क्रिय (Inactive) किया जा सकता है। इससे टैक्स फ्रॉड पर रोक लगेगी और एक व्यक्ति के एक से ज्यादा PAN बनने से बचाव होगा और KYC और बैंकिंग प्रक्रिया तेज होगी ।

How To Apply Online PAN Card – ऐसे अप्लाई करें PAN कार्ड

दोस्तों, ऑनलाइन New PAN कार्ड बनाने का जो भी प्रोसेस है हम आपको पूरा प्रोसेस बताएंगे, जिसे आप सभी आसानी से फॉलो करके आसानी से घर बैठे अपना पैन कार्ड बना सकते हैं, आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप :–

  • सबसे पहले NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट पर ‘Apply Online’ टैब में जाएं और New PAN – Indian Citizen (Form 49A) को चुनें। वहां कैटेगरी में Individual को चुनना न भूलें।
  • अब खुद से जुड़ी जानकारी जैसे कि सरनेम, फर्स्ट नेम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Submit कर दें। इसके बाद आपको एक Token Number मिलेगा, इसे नोट कर लें। ध्यान रहे कि यह टोकन नंबर तब काम आता है, जब किसी वजह से आपका फॉर्म अधूरा रह जाए।
  • इसके बाद आधार कार्ड के जरिए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें। इसका फायदा है कि आपको अलग से कोई फोटो या सिग्नेचर अपलोड नहीं करना पड़ता।
  • इसके बाद अपने पिता का नाम, पता आदि डिटेल्स भरें। अगर आप e-KYC ऑप्शन चुनें, तो आधार वाला पता ही ऑटोमैटिक ले लिया जाएगा।
  • इसके बाद पैन कार्ड की फीस का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • भुगतान के बाद आधार ऑथेंटिकेशन करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।

Important Links

New PAN Card Apply  NSDL || UTI
Notice Download  Official Website 
WhatsApp  Telegram 

FAQs – New PAN Card नियम से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल?

Q1. 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड में क्या नया नियम लागू होगा?
Ans:- 1 अप्रैल 2026 से सिर्फ Aadhaar के आधार पर PAN कार्ड नहीं बनेगा।
अब Aadhaar के साथ जन्म तिथि (DOB) का अतिरिक्त प्रमाण देना अनिवार्य होगा।
Q2. PAN कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ लगेंगे?
Ans:- निम्न में से कोई एक दस्तावेज़ देना होगा:–

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस

Note :- Aadhaar + इनमें से कोई एक दस्तावेज़ जरूरी है।

Q3. क्या पुराने PAN कार्ड वालों पर यह नियम लागू होगा?
Ans:- यह नियम सिर्फ नए PAN आवेदन पर लागू होगा।
जो PAN पहले से बना हुआ है, वह पूरी तरह वैध रहेगा।
Q4. PAN को Aadhaar से लिंक करना जरूरी है या नहीं?
Ans:- हाँ, PAN–Aadhaar लिंक करना अनिवार्य है। अगर लिंक नहीं किया गया तो PAN Inactive (अमान्य) हो सकता है और:
ITR फाइल नहीं होगा
बैंक और सरकारी काम रुक सकते हैं
Q5. PAN से जुड़े नियमों की सही जानकारी कहाँ मिलेगी?
Ans:- PAN से संबंधित सभी आधिकारिक अपडेट Income Tax Department की वेबसाइट और नोटिस से ही देखें।

निष्कर्ष (Conclusion) :–

दोस्तों New PAN Card Rule 2026 को लेकर, सरकार का यह फैसला देश के टैक्स सिस्टम को पारदर्शी, सुरक्षित और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। PAN कार्ड अब सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि आपकी पूरी फाइनेंशियल लाइफ का आधार बनने जा रहा है। अगर आपने अभी तक PAN से जुड़ी जरूरी अपडेट नहीं की हैं, तो आज ही कर लें ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top