WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Telegram Join Telegram
Join Now

Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26 –10 लाख तक का लोन 5 लाख होगा माफ़, जल्दी करें आवेदन और जानें पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों […]

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें ₹5 लाख तक की सब्सिडी (अनुदान) और ₹5 लाख तक का आसान लोन शामिल है। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

 

Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26 – नमस्कार दोस्तों आज आप सभी के लिए ताज़ा अपडेट और एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।बिहार सरकार युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों के इच्छुक आवेदकों को अपना खुद का उद्योग शुरू करने के लिए ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता दे रही है। इस लेख में आपको योजना से जुड़ी पूरी जानकारी आसान और सरल भाषा में दी गई है, ताकि आप बिना किसी भ्रम के पात्रता, सहायता राशि, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया को समझ सकें।

इस योजना के तहत योग्य लोग अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर वित्तीय मदद पा सकते हैं। इसमें 50% राशि (अधिकतम 5 लाख रुपये) सरकारी अनुदान के रूप में मिलती है, जो कभी वापस नहीं करनी पड़ती। बाकी 50% राशि (अधिकतम 5 लाख रुपये) ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाती है। युवा उद्यमी योजना में इस ऋण पर सिर्फ 1% ब्याज लगता है, जो बहुत कम है।

Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26 – Overall

आयोजनकर्ता बिहार उद्योग विभाग
योजना का नाम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26
कुल वित्तीय सहायता अधिकतम 10 लाख रुपयेअनुदान (सब्सिडी)50% यानी अधिकतम 5 लाख रुपयेऋण50% यानी अधिकतम 5 लाख रुपये (ब्याज मुक्त या 1% ब्याज)
आवेदन शुरू होने की तारीख 25 फरवरी 2026 (अपराह्न 3:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 (अपराह्न 5:00 बजे तक)
कुल लक्ष्य (2025-26)
9347 लाभार्थी ट्रेनिंग
6 दिवसीय 2 मौके
अनिवार्य चुकौती अवधि 7 साल (84 मासिक किस्तें)
आधिकारिक पोर्टल udyami.bihar.gov.in

Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26 क्या है?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार सरकार की एक प्रमुख स्वरोजगार योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में नए उद्योग स्थापित करना और बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इस योजना के तहत चयनित आवेदकों को अधिकतम ₹10 लाख तक की परियोजना सहायता दी जाती है। इसमें 50% राशि अनुदान (अधिकतम ₹5 लाख) और शेष 50% राशि ऋण के रूप में दी जाती है।

Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 में पात्रता (Eligibility) – कौन आवेदन कर सकता है?

Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 में आवेदन करने के लिए ये मुख्य शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं:–

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष होनी चाहिए।
  • उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • व्यवसाय प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप, LLP या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू करना होगा।
  • प्रोप्राइटरशिप में आवेदक का निजी PAN कार्ड इस्तेमाल होगा।
  • सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और पहले कोई सरकारी लोन डिफॉल्ट नहीं होना चाहिए।

वर्ग-वार पात्रता बहुत साफ है:–

  • SC/ST उद्यमी योजना → केवल अनुसूचित जाति/जनजाति के पुरुष/महिला
  • अति पिछड़ा वर्ग → केवल BC-01 वर्ग के पुरुष/महिला (अल्पसंख्यक नहीं)
  • महिला उद्यमी योजना → सभी वर्ग की महिलाएं
  • युवा उद्यमी योजना → सामान्य और BC-02 वर्ग के पुरुष
  • अल्पसंख्यक उद्यमी योजना → केवल अल्पसंख्यक वर्ग के पुरुष/महिला
  • दिव्यांगजन उद्यमी योजना → सभी वर्ग के दिव्यांगजन (40% या उससे अधिक दिव्यांगता + UDID कार्ड अनिवार्य)

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का क्या क्या उद्देश्य है आइए जानते हैं महत्वपूर्ण बिंदु के माध्यम से:–

  • बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना।
  • छोटे एवं लघु उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना।
  • सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना।
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 9347 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के घटक क्या है?

यह योजना अलग-अलग वर्गों के लिए संचालित है:–

  • 1. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति / जनजाति उद्यमी योजना
  • 2. मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना
  • 3. मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
  • 4. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
  • 5. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना
  • 6. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना

कौन-कौन से व्यवसाय कर सकते हैं? (Eligible Business List)

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदको के लिए विभाग द्वारा स्वीकृत सूचीबद्ध परियोजनाओं में से चयन कर सकते हैं। कुछ प्रमुख उदाहरणः–

  • फूड प्रोसेसिंग यूनिट (मसाला, अचार, आटा, दाल मिल, चूड़ा आदि)
  • रेडीमेड गारमेंट एवं सिलाई यूनिट
  • बेकरी एवं पावरोटी निर्माण।
  • LED बल्ब / इलेक्ट्रॉनिक असेंबली यूनिट
  • फर्नीचर निर्माण इकाई
  • पशु आहार / पोल्ट्री फीड यूनिट
  • मोबाइल रिपेयरिंग / सर्विस सेंटर
  • कंप्यूटर हार्डवेयर / प्रिंटिंग यूनिट
  • पैकेजिंग यूनिट
  • मिनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
  • मेडिकल जांच घर (डीएमएलटी/बीएमएलटी प्रमाण पत्र आवश्यक)

नोटः परियोजना का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार चयन के बाद

  • परिवर्तन की अनुमति नहीं होती।
  • वित्तीय सहायता और ऋण की शर्तें
  • कुल परियोजना राशिः अधिकांश ₹10,00,000
  • 50% अनुदानः अधिकतम ₹5,00,000
  • 50% ऋणः अधिकतम ₹5,00,000

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के ब्याज का दर क्या होगा?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभ के कितना प्रतिशत ब्याज लगेगा आइए जानते हैं हम महत्वपूर्ण बिंदु के माध्यम से:–

  • महिला योजना – ब्याज मुक्त।
  • युवा उद्यमी योजना – 1% साधारण ब्याज।चुकौती अवधिः 84 किस्त
  • ऋण भुगतान द्वितीय/तृतीय किश्त मिलने के एक वर्ष बाद शुरू होगा।
  • राशि तीन किश्तों में जारी की जाती है। ₹10,000 से अधिक का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से मान्य होगा।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन से पहले निम्न दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें (120 KB से कम) :–

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र (DOB हेतु)
  • इंटरमीडिएट / समकक्ष प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
  • फर्म के चालू खाते का बैंक स्टेटमेंट एवं कैंसिल चेक

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए चयन प्रक्रिया

  • आवेदन की प्रारंभिक जांच
  • जिलावार लक्ष्य के अनुसार कंप्यूटराइज्ड रैंडम चयन
  • दस्तावेजों की स्क्रूटनी
  • अंतिम चयन सूची जारी
  • प्रशिक्षण और किश्त वितरण

प्रथम चरणः 6 दिव्य प्रशिक्षण

  • प्रशिक्षण के बाद प्रथम किश्त जारी।
  • 90 दिन के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

द्वितीय चरण प्रशिक्षण के बाद दूसरी किश्त

  • सत्यापन के बाद तृतीय किश्त जारी
  • मशीनरी खरीद GST बिल के साथ ही मान्य होगी।

मुख्यमंत्री उद्यमी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप:–

  • 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाएँ
  • 2. पंजीकरण करें और OTP से सत्यापन करें।
  • 3. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
  • 4. परियोजना का चयन करें
  • 5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • 6. फाइनल सबमिट कर रसीद डाउनलोड करें

Important Link

Direct Link To Online Apply Registration

Login 

Download Notification Official Website 
Telegram  WhatsApp

निष्कर्ष :-

Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 से बिहार में छोटे उद्योगों को बहुत बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ेगा और लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। अगर आप योग्य हैं तो समय रहते आवेदन करें। पोर्टल 25 फरवरी 2026 से खुल जाएगा। दस्तावेज पहले से तैयार रखें और नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें। यह योजना आपके सपनों को हकीकत में बदलने का सबसे अच्छा मौका है।

FAQs – Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26

Q1. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना क्या है?
Ans:– यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसके तहत बिहार के युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

Q2. इस योजना में कितनी राशि मिलती है?
Ans:– कुल ₹10 लाख तक की सहायता मिलती है, जिसमें
₹5 लाख तक अनुदान (सब्सिडी – वापस नहीं करनी)
₹5 लाख तक ऋण (लोन – आसान किस्तों में)

Q3. क्या पूरी राशि वापस करनी होती है?
Ans:– नहीं। केवल लोन वाली राशि (₹5 लाख तक) ही वापस करनी होती है। सब्सिडी की राशि वापस नहीं करनी होती।

Q4. इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Ans: स्वरोजगार को बढ़ावा देना, बेरोजगारी कम करना और युवाओं को उद्यमी बनाना।

Q5.Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 में कितनी सब्सिडी मिलती है?

Ans:– इस योजना में कुल परियोजना लागत का 50% अनुदान यानी अधिकतम 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है।

Q6.Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 Apply Online कब से शुरू होगा?

Ans:– Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 Apply Online 25 फरवरी 2026 (अपराह्न 3:00 बजे) से शुरू होगा और 15 मार्च 2026 (अपराह्न 5:00 बजे) तक चलेगा।

Q7. कौन-कौन इस योजना के लिए पात्र है?
Ans:–बिहार का स्थायी निवासी
आयु 18 से 50 वर्ष
न्यूनतम योग्यता: 12वीं / ITI / डिप्लोमा
सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए

Q8. क्या महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
Ans:– हाँ, महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और उन्हें प्राथमिकता भी दी जाती है।

Q9. क्या SC / ST / OBC वर्ग के लिए अलग लाभ है?
Ans:– हाँ, SC, ST, OBC, EBC, अल्पसंख्यक और दिव्यांग वर्ग को प्राथमिकता दी जाती है।

Q10. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
Ans:– आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top