अगर आप भी कोई भी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके डीबीटी करवाना अनिवार्य है, आइए जानते हैं किसी भी बैंक में डीबीटी करने का प्रॉसेस, बैंक अकाउंट से DBT लिंक करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके। आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर से DBT linking कैसे करें।
DBT Link Kaise Kare Online : नमस्कार दोस्तों आज आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आज के डिजिटल जमाने में सरकारी सब्सिडी का पैसा हो या कोई सरकारी योजना या कोई सरकारी स्कॉलरशिप हो। अब इन सभी योजना का लाभ आपको डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होती है। तो कोई भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपको डीबीटी करना आवश्यक होता है।
DBT के बिना, आपको कोई भी सरकारी योजना या कहें सरकारी योजना का पैसा का लाभ नहीं मिल सकता है। तो ऐसे में बहुत से लोग सरकारी योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं और उनको पता भी नहीं चलता है की उनको सरकारी योजना का लाभ क्यों नहीं मिला। तो अगर आप भी इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि बैंक में DBT Ka Matalab क्या होता है? DBT कैसे कराई जाती है? और Government DBT के माध्यम से पैसा क्यों भेजती है? इसके बारे में हम पूरा डिटेल्स में इस आर्टिकल में जानेंगे।
DBT Link Kaise Kare Online – Overall
| Name Of Board | NPCI |
| Name of Article | DBT Link Kaise Kare Online |
| Type of Article | DBT LINK |
| Update | Online |
| Official Website | https://npci.org.in/ |
Eligibility And Criteria For DBT Link – डीबीटी लिंक के पात्रता क्या होना चाहिए?
डीबीटी लिंक के क्या पात्रता एवं मानदंड होना चाहिए आइए जानते हैं निम्नलिखित बिंदु के माध्यम से आसान भाषा में :–
- सबसे पहला बात यह कि आपका खाता किसी भी बैंक में होना चाहिए।
- इसके लिए आपका आधार कार्ड एक्टिव होना चाहिए।
- एक्टिव बैंक खाता होना चाहिए।
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
Online DBT Link Kaise Kare – घर बैठे ऑनलाईन डीबीटी कैसे करे?
आज के समय में डीबीटी एक्टिव होना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि बैंकिंग के सारे काम और सरकारी योजनाओ का लाभ डीबीटी यानि Direct Benefit Transfer की सहायता से आसानी से मिलने लगे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें लगभग सभी योजनाओं के पैसे सीधे लाभुक के खाते में भेजने लगी है ताकि लाभार्थी को बिना किसी रुकावट के सीधे लाभ मिले।
अगर आप किसी सरकारी योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिए आपको बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवा कर डीबीटी चालू करवाना होगा। इसके बाद ही आपको सरकारी योजनाओ जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और अन्य राज्य स्तरीय योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। तो अगर आप भी जानते है कि आधार से खाते को लिंक कैसे करें, तो जानने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
DBT क्या है?
DBT यानि Direct Benefit Transfer एक सरकारी प्रणाली है जिसमें आपको अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना होता है जिसके बाद आप सभी सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे अपने खाते में प्राप्त कर सकते हैं और अन्य बैंकिंग सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे सरकारी योजनाओ में बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और सरकार एवं लाभुकों के बीच पारदर्शिता बनी रहती है।
डीबीटी लिंक रहने के फायदे क्या हैं?
अगर आप के खाता में डीबीटी लिंक है तो आइए जानते हैं इसका क्या क्या फायदा होगा:–
- डीबीटी लिंक होने से पैसे सीधे खाते में जमा हो जाते हैं।
- समय पर योजनाओं का लाभ मिल जाता है।
- सब्सिडी, स्कॉलरशिप, पेंशन आदि योजनाओं का सीधा लाभ खाते में मिलता है और इसके लिए किसी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होती।
- अन्य बैंकिंग सुविधा का लाभ भी मिलता है।
कोई भी सरकारी पैसा आपके खाता में जल्दी आ जाएगा, इसीलिए आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी होना बहुत ही अति आवश्यक है।
DBT का मतलब क्या होता है?
DBT का मतलब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर होता है। जिसका अर्थ है कि अगर किसी व्यक्ति का डीबीटी हो गया है। तो सरकारी योजना या सब्सिडी का लाभ सरकार डायरेक्ट लाभार्थी के डीबीटी से जुड़े बैंक खाते में भेज देती है। जिससे बीच में दलालों, बिचौलियों या एजेंसियों का रोल खत्म हो जाता है और पैसा सीधे लाभार्थी के बैक अकाउंट में प्राप्त होता है।
यह एक भारत सरकार द्वारा शुरू किया एक ऐसा प्रणाली है। जिसमें भारत सरकार से मिलने वाला सब्सिडीज, स्कॉलरशिप, पेंशन, योजनाओं का पैसा या कोई सरकारी बेनिफिट्स हो। सरकार ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से लाभ को सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देती हैं। इससे बीच में होने होने वाला भ्रष्टाचार और लाभ मिलने में देरी होने से बचती है।
DBT का फुल फॉर्म
DBT का फुल फॉर्म Direct Benefit Transfer होता है। जिसका मतलब हिंदी में प्रत्यक्ष लाभ भुगतान/हस्तांतरण होता है।
DBT ऑनलाईन/ऑफलाइन कैसे करें?
पहला नियम:-
बैंक में डीबीटी करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं :-
- सबसे पहले हम ऑफलाइन तरीका की बात करें।
- आप अपने बैंक खाते के शाखा में जाकर कर्मचारी से मिलना है और बताए गए निर्देश अनुसार फॉर्म भरकर सबमिट कर देना है।
- फिर आप डायरेक्ट “DBT Form Download PDF” पर क्लिक कर फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और पेज नंबर 3 को सिर्फ प्रिंट आउट कर फॉर्म को भर लेना है और बैंक में जमा कर देना है।
दूसरा नियम:-
डीबीटी लिंक ऑनलाइन माध्यम से करने के लिए निम्नलिखित चरण को फॉलो करना पड़ेगा :-
- ऑनलाइन माध्यम से बैंक अकाउंट में DBT Link करने के लिए “Online NPCI DBT Link” पर क्लिक करें।
- फिर डायरेक्ट NPCI के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और Consumer >Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) > Aadhaar Seeding ऑप्शन को चुन लेना है।
- अब यहां दिए गए निर्देश अनुसार फॉर्म को भर लेना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- ध्यान रहे की इसमें आपको आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक होता है।
- उस पर एक ओटीपी जाता है। उसके बाद ही आपका फॉर्म वेरीफाई होगा, जैसे ही फॉर्म सबमिट होगा।
- आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा और नोट करके आपको रख लेना है। ताकि आप स्टेटस चेक कर सके की आपका डीबीटी लिक हुआ है या नहीं।
ध्यान रहे अगर आप आधार कार्ड से पैसा निकल पा रहे हैं। तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका डीबीटी लिंक है। आधार कार्ड लिंक होने पर सिर्फ आपका AEPS चालू होता है। जिससे आपके पास दो या तीन बैंक अकाउंट रहने पर भी अपने आधार कार्ड के जरिए फिंगरप्रिंट लगाकर पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन डीबीटी अलग होता है। एक बार में एक ही बैंक से डीबीटी लिंक होता है।
Online DBT Link Status Check कैसे करें?
अगर आप ऑनलाइन माध्यम से किसी भी बैंक का डीबीटी किए हैं, डीबीटी लिंक करने से पहले आप नीचे दी प्रक्रिया से जान सकते हैं कि आपके खाते में डीबीटी लिंक है या नहीं –
- सबसे पहले आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट www.npci.org.inonline पर जाएं।
- अब मुख्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद यहां दिए गए “Consumer” अनुभाग में जाएं।
- अब इस सेक्शन में दिए गए “Aadhar Mapper Status” विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब अगले पेज में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- फिर इसके बाद दिए गए “Check Status” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इतना करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
Note : अब आपके सामने DBT स्टेटस ओपन होगा, यहां अगर “Y” लिखा है तो आपका डीबीटी पहले से लिंक है और अगर “N” लिखा है तो डीबीटी लिंक नहीं है और आपको इसे लिंक करवाना होगा।
Bank Account में DBT Link करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसी भी बैंक में डीबीटी लिंक करने के लिए ऑनलाइन/ ऑफलाइन के प्रॉसेस से निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगा :–
- बैंक अकाउंट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- और अगर ऑनलाइन कर रहे हैं तो आपके पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए। ओटीपी के लिए।
Online DBT Link Kaise Kare? (ऑनलाइन डीबीटी लिंक कैसे करे)
डीबीटी लिंक करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित चरण को फॉलो करके आप सभी आसानी से लिंक कर सकते हैं:-
- आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट www.npci.org.in online पर जाएं।
- इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Aadhaar Seeding/De-Seeding” पर क्लिक करें ।
- अभी आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना आधार नंबर दर्ज करें और “Request for Aadhaar Seeding” विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद एक पेज खुलकर आएगा, इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- उस बैंक का चुनाव करें जिसमें आपको डीबीटी लिंक करनी है।
- इसके बाद सीडिंग टाइप में से “Fresh Seeding” विकल्प का चयन करें।
- इतना करने के बाद बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
- फिर नीचे दिए गए चेक बॉक्स पर टिक करके आगे बढ़ें।
- अब अगले चरण में कैप्चा कोड भरकर दिए गए “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
- अंत में फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करके फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
- इस प्रकार से बैंक से डीबीटी लिंक हो जाएगा।
नोट : ध्यान रखें कि ओटीपी वेरीफाई करने के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। साथ ही डीबीटी लिंक करवाने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है।
Important Links
Direct Link For DBT Online |
DBT Link Status |
Official Website |
WhatsApp || Telegram |
Latest Job |
Sarkari Yojana |
FAQ – DBT Link Kaise Kare से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब?
Q1.NPCI लिंक करने में कितना समय लगता है?
Ans:-NPCI से बैंक खाता लिंक होने में 2 से 5 कार्यदिवस लग सकते हैं।
Q2.क्या सभी बैंक NPCI लिंकिंग की सुविधा देते हैं?
Ans:-हां, लगभग सभी सरकारी और निजी बैंक NPCI लिंकिंग की सुविधा प्रदान करते हैं।
Q3.यदि NPCI लिंकिंग नहीं हो रही है तो क्या करें?
Ans:-यदि आपका NPCI लिंकिंग अनुरोध अस्वीकार हो रहा है, तो बैंक से संपर्क करें और कारण की जानकारी लें।
Q4.क्या ऑनलाइन NPCI लिंकिंग सभी बैंकों में संभव है?
Ans:-नहीं, कुछ बैंक केवल शाखा में जाकर NPCI लिंकिंग की अनुमति देते हैं।
Q5.NPCI लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans:-आप बैंक की वेबसाइट, आधार सेवा केंद्र, या UIDAI हेल्पलाइन 1947 के माध्यम से NPCI लिंक स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
निष्कर्ष :–
दोस्तों, अगर आप चाहते हैं कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ समय पर और सीधे आपके खाते में लेना चाहते हैं, तो यह बेहद जरूरी है कि आपका आधार DBT के साथ सही बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए। ऊपर दी गई प्रक्रिया से आप यह काम घर बैठे, मोबाइल से ही कर सकते हैं – न कोई दफ्तर जाना, न कोई फॉर्म भरना।online dbt link kaise kare

